Chhattisgarh

मीडिया व जनसम्पर्क पर कोयला मंत्रालय नई दिल्ली में समीक्षा बैठक आयोजित



संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय श्री संजीव कुमार कस्सी की अध्यक्षता में आज कोयला मंत्रालय नई दिल्ली में मीडिया व जनसम्पर्क प्लान पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में कोल इण्डिया व एसईसीएल समेत विभिन्न सब्सिडियरी कम्पनियों, एनएलसी (नैवेली लिग्नाइट कारपोरेशन लिमिटेड) ,सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के जनसम्पर्क प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में ब्रांडिंग, पीआर , कम्यूनिकेशन स्ट्रेटेजी, सोशल मीडिया आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न कोयला कंपनियों के जन संपर्क प्रमुखों द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गत वित्तीय वर्ष की मीडिया व जनसम्पर्क गतिविधियों के बारे में बताया गया एवं वर्ष 23-24 के लिए मीडिया व जनसम्पर्क गतिविधियों में बारे में भी जानकारी दी गयी। एसईसीएल की ओर से डॉ सनीश चन्द्र , जनसम्पर्क अधिकारी ने उक्त बैठक में भाग लिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button