Chhattisgarh

दुर्ग : थाने में रखा जब्त लोहा बेच रहे थे ये आरक्षक, SP पल्लव ने किया सस्पेंड

दुर्ग जिले के भट्ठी थाना में पदस्थ दो आरक्षकों को SP अभिषेक पल्लव ने सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों आरक्षक भट्ठी थाना परिसर में हुए लोहे की चोरी में संलिप्त थे। हालांकि दुर्ग एसपी ने इन आरक्षकों के निलंबन आदेश में मात्र संदिग्ध आचरण की बात लिखी है. उसमें किसी भी स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई भट्ठी थाना पदस्थ आरक्षक 526 राजेंद्र बंसोड़ एवं आरक्षक 1170 मुरली मनोहर को संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के लिए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने निलंबित कर दिया है। हालांकि इस निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button