Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के “सियान जतन क्लीनिक” को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना



आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 18 तथा 19 मई 2023 को नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। उक्त कॉनक्लेव में देश भर में संचालित केंद्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत विभिन्न विषयों तथा उत्कृष्ट गतिविधियों के प्रस्तुतिकरण भी आयोजित किये गए। भारत सरकार द्वारा इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ राज्य में बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधित देखभाल हेतु प्रारम्भ किये गए सियान जतन क्लीनिक को विशिष्ट गतिविधि के रूप में शामिल किया गया।
कॉनक्लेव में श्री पी. दयानंद ,सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस पहल के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा हितग्राहियों की जानकारी युक्त प्रस्तुतीकरण किया गया। सियान जतन के तहत राज्य की समस्त 1174 शाशकीय आयुष संस्थाओं में प्रत्येक गुरुवार को बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं तथा पंचकर्म सेवाएं दी जाती है। विगत वर्ष मई 2022 में आरम्भ हुई इस पहल के तहत अब तक 4 लाख से अधिक वृद्धजनों को लाभ प्राप्त हो चुका है।

भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य राज्यो से उपस्थित अधिकारियों द्वारा इसे अनुसरणीय पहल बताते हुए इस प्रकार की पहल उनके राज्यो में प्रारम्भ करने हेतु आवश्यक तकनीकी सहयोग का आग्रह भी किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button