Chhattisgarh

रायपुर:नगर निगम का वॉटर शट डाउन,कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन सुधारी जाएगी

Raipur :12 अप्रैल बुधवार की शाम को शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई नहीं की जाएगी। पाइप लाइन में मेंटेनेंस का काम चलेगा।

रायपुर के बड़े इलाके में 12 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने 80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ये शट डाउन लिया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे शहर के कई वार्डों में शाम को पानी नहीं मिलेगा। लोगों को शाम के इस्तेमाल के लिए सुबह ही पानी स्टोर करना पड़ेगा।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 80 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 10 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। यहां भाठागांव नहर रोड के पास 750 MM व्यास की क्षतिग्रस्त रॉ-वाटर पीएससी पाईप लाईन की मरम्मत की जानी है। इसलिए 10 ओवरहेड टैंक मरम्मत के दौरान बंद रहेंगे।

राजधानी की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी ।

राजधानी की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी ।

शहर की इन पानी टंकियों से सप्लाई नहीं होगी

राजधानी की डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सप्लाई से प्रभावित रहेगी। इस कारण इन टंकियों से जिन वार्डों में पानी की सप्लाई होती है वहां लोगों को सुबह के वक्त ही पानी स्टोर करके रखना होगा। इस शट डाउन की वजह से बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी। नगर निगम जलप्रदाय विभाग के अध्यक्ष सतनाम पनाग ने बताया कि वार्डों में लोगों की जरूरत के हिसाब से वॉटर टैंकर भेजने की व्यवस्था नगर निगम करेगी। इसके बाद 13 अप्रैल की सुबह सप्लाई बहाल हो जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button