Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली,CM भूपेश ने ट्वीट कर दी जानकारी,भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं 2 पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की क्लासेस सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया यह आदेश 20 से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। चिलचिलाती गर्मी और लू से छात्रों और शिक्षकों के बचाव के लिए निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बच्चों का ख्याल रखने की अपील की है। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बच्चों का ख्याल रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील

स्कूलों की बदली गई टाइमिंग का आदेश जारी करते हुए सीएम ने ट्वीट करते हुए ये अपील की है कि प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।आप सब अपना और अपने बच्चों का ख़्याल रखें।

इसके पहले रायपुर के लिए जारी हुआ था आदेश

वहीं रायपुर में स्कूल की टाइमिंग में 5 अप्रैल से पहले ही बदलाव कर दिया गया था। 5 अप्रैल से स्कूल सुबह 7.30 बजे से खुल रहे हैं। ये फैसला बढ़ती गर्मी के चलते लिया गया था। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एल ठाकुर ने आदेश जारी किया था।

इस साल पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल जून से अप्रैल तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं, सेंट्रल, ईस्ट और नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में लू भी सामान्य से ज्यादा चलेगी।

देश में कल तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा था, आज मिली कुछ राहत

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदाबाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी रायपुर समेत बाकी जिलों में भी यही हाल था। हालांकि आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन तापमान 40 डिग्री के पार ही है। मौसम विभाग की अपडेटेड जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले का तापमान आज 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुर्ग जिले का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजनांदगांव में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जगदलपुर में 36.2 डिग्री और पेंड्रा में भी 36.2 डिग्री तापमान रहा। अंबिकापुर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों की ओर से लोगों को समझाइश दी जा रही है कि तेज धूप के वक्त घर से बाहर निकलने से बचें और अगर घर से बाहर निकलना जरूरी हो तब धूप से बचने के पूरे इंतजाम करके निकलें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button