स्मार्ट सिटी के घोटालों की तीन दिनों तक पड़ताल करेगी विशेषज्ञों की टीम

रायपुर। स्मार्ट सिटी के लिए राजधानी को स्मार्ट बनाने का प्रोजेक्ट जी का जंजाल बन चुका है। पिछले चार सालों से अपनी कार्य शैली से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कर्ताधर्ता सुर्खियों में है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने राजधानी में जो कार्य किए है उसमें अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने शिकायत की थी। शिकायतों की जांच के लिए हैदराबाद से 8 सदस्यीय जांच दल राजधानी पहुंच चुकी है।
जो अगले तीन दिनों तक घोटालों की जांच करेगी। जांच टीम सांसद सुनील सोनी के निवास पहुंची जहां उनसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित भाजपा पार्षद दल ने मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने जांच दल के अधिकारियों को सिलसिलेवार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए भर्राशाही और गड़बडिय़ों की जानकारी दी। नेताओं ने सक्त कार्रवाई के लिए मांग पत्र भी सौंपा है। विशेषज्ञों के दल ने इसे बिंदुवार अपनी डायरी में नोट कर जांच की शुरूआत करेगी। भाजपा के आरोपों को का जवाब देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहाकि वे भी चाहते है कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच हो और दोषियों को सजा भी मिले।



