रायपुर: वार्षिक लाइसेंस शुल्क के आधार पर कंपनी को ठेका,तेलीबांधा तालाब में पानी पर बनेगा तैरता रास्ता और फाउंटेन

रायपुर: तेलीबांधा तालाब में जल्द पानी पर तैरता रास्ता बनाया जाएगा। तालाब के बीच में फाउंटेन और वाटर आट्रेक्शन से संबंधित उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से कंपनियों से आफर मंगाए जा रहे हैं। यह सुविधा विकसित करने, संचालन और मेंटनेंस का काम प्राइवेट कंपनी ही करेगी। नगर निगम वार्षिक लाइसेंस शुल्क के आधार पर कंपनी को ठेका देगा।
बूढ़ातालाब में पानी पर बने तैरत रास्ते में चलकर लोग नीलाभ उद्यान तक पहुंच सकते हैं। इसी तर्ज पर तेलीबांधा तालाब में भी तैरता रास्ता (फ्लोटिंग वाटर-वे) तैयार किया जाएगा। आमतौर पर समुद्र, नदी और बड़े तालाबों में इस तरह के फ्लोटिंग वाटर-वे बनाए जाते हैं। इस पर चलकर लोग पानी के बीच में जा सकते हैं।
पर्यटन के लिहाज से यह काफी आकर्षित करता है। इसके अलावा तेलीबांधा तालाब में फाउंटेन और पानी से संबंधित कई दूसरी आकर्षक गतिविधियां भी की जाएंगी। 20 अप्रैल तक इसके टेंडर जमा किए जा सकते हैं। 21 को बिड ओपन होगा।



