रायपुर: कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा पहुंचे घर, कल ED ने दुबारा पूछताछ के लिए बुलाया…

होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा पहुंचे घर, कल ED ने दुबारा पूछताछ के लिए बुलाया। छत्तीसगढ़ में आज फिर ईडी और सीबीआई ने छापा मारा है. रायपुर में होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के घर ईडी ने दबिश दी है. गुरुचरण सिंह होरा के देवेंद्र नगर स्थित मकान में ईडी के अधिकारी सुबह से ही पहुंचे हुए हैं. यहां दस्तावेज खंगालने के साथ पूछताछ जारी है. रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को कथित शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. सूत्रों से जानकारी के अनुसार गुरचरण सिंह होरा को किसी भी प्रकार की अवैध लेनदेन में या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार में सीधे तौर पर नहीं पाया गया. ऐसा सूत्र बताते हैं
और इसी के आधार पर ईडी ने गुरचरण होरा को अभी तक किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई नहीं की सूत्रों के अनुसार जो जानकारी चलकर आ रही है कल सुबह फिर पूछताछ हेतु और जानकारी देने बुलाया गया है यह खबर की पुष्टि जनता से रिश्ता द्वारा नहीं की जा रही जो सूत्र जानकारी दे रहे उसके आधार पर जन सरोकार के माध्यम से इस खबर को लगाया जा रहा है क्योंकि सुबह खबर प्रमुखता के साथ सभी मीडिया घरानों मैं और सोशल मीडिया में चली थी
सीबीआई का छापा: एक तरफ रायपुर में ईडी होटल कारोबारियों के घर पहुंची है तो दूसरी तरफ दुर्ग में सीबीआई की टीम ने सीए सुरेश कोठरी के घर धावा बोला है. सीबीआई करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले की जांच करने कोठारी के घर दस्तावेज खंगाल रही है. रायपुर में ईडी: गुरुवार को ईडी ने कथित शराब घोटाला में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच में भिलाई के कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया था. ढिल्लन के घर से ईडी ने 27 करोड़ रुपये की एफडी और 52 लाख रुपये कैश जब्त किया था. दोपहर तक दोनों को रायपुर के विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने ढिल्लन और पुरोहित को 4 दिन की रिमांड पर भेजा है. ईडी का आरोप है कि जो एफडी और नकदी बरामद की गई है वो शराब से जुड़े अवैध घोटाले का ही कमीशन है



