Chhattisgarh

रायपुर:बीजेपी पार्षदों ने महापौर को घेरा,100 करोड़ निगम के खाते में आने से पहले ही पूछा-कहां होगा खर्च

रायपुर नगर निगम को 100 करोड रुपए देने की घोषणा पर चर्चा के लिए बीजेपी पार्षद मंगलवार को मेयर एजाज‌ ढेबर‌ के दफ्तर‌ पहुंचे। यहां पार्षदों ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 फरवरी को रायपुर नगर निगम के लिए 100 करोड रुपए देने का ऐलान किया था। ये राशि अब तक निगम के खाते में पहुंची या नहीं और अगर पहुंची तो इसे खर्च कैसे किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ पहुंचे तमाम बीजेपी पार्षदों ने 100 करोड़ रुपए की राशि से राजधानी के सभी 70 वार्डों के प्रस्तावों पर विकास कार्य करने की मांग की। मीनल चौबे ने बताया कि उनको मिली जानकारी के मुताबिक 100 करोड़ में से केवल 30 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव 70 वार्डों से मंगाया जाएगा। इस पर एतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने नगर निगम रायपुर के लिए यह घोषणा की है,तो उस राशि से वार्डों के भीतर सड़क,बिजली,पानी,नाली, पुलिया जैसे मूलभूत काम कराया जाए।

बीजेपी पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले 3 सालों में उनके द्वारा बताए गए अधिकांश काम स्वीकृत नहीं हुए हैं। रही बात वार्ड के विकास के लिए राशि मांगने की, अगर इसके लिए मेयर को संकोच हो रहा है तो 100 करोड़ मांगने के लिए बीजेपी पार्षद दल मुख्यमंत्री के पास जाने को तैयार है।

हितग्राहियों को पेंशन की राशि नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी बीजेपी पार्षद दल ने दी है।

हितग्राहियों को पेंशन की राशि नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी बीजेपी पार्षद दल ने दी है।

पेंशन नहीं मिलने पर करेंगे उग्र प्रदर्शन

मीनल चौबे ने यह आरोप लगाया कि पिछले 3 महीनों से शासन की पेंशन योजनाओं की राशि हितग्राहियों को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? गरीब हितग्राही पेंशन के लिए भटक रहे हैं। अगर 1 सप्ताह के भीतर पेंशन की राशि उन्हें नहीं मिलती है तब हितग्राहियों के साथ मिलकर नगर निगम में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button