Chhattisgarh

45 प्रतिशत रकबे में दलहन:छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी बीते सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा

रायपुर

छत्तीसगढ़ में बीते रबी सीजन में 18.30 लाख हेक्टेयर में की गई थी खेती

छत्तीसगढ़ ने इस साल रबी फसल के रकबे में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस साल अभी तक 19.36 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हो चुकी है,जो कि इसके लिए निर्धारित 19.25 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य का 101 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में बीते रबी सीजन में 18.30 लाख हेक्टेयर में खेती की गई थी। कृषि विभाग के अनुसार राज्य में 19.36 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई हो चुकी है, जो कि बीते साल रबी के रकबे से 5.77 प्रतिशत अधिक है।

राज्य में दलहन फसलों को प्रोत्साहन तथा समर्थन मूल्य पर खरीदी के कारण किसानों का रूझान इसकी ओर काफी तेजी से बढ़ा है। चालू सीजन में दलहन की बुआई 8.65 लाख हेक्टेयर में की जा रही है, जो कि इस साल खेती के लिए प्रस्तावित रकबे का 45 फीसदी है।

वहीं प्रदेश में अब तक अनाज की बोनी 5.97 लाख हेक्टेयर, दलहन8.14 लाख हेक्टेयर, तिलहन 2.84 लाख हेक्टेयर, गन्ना 42 हजार 410 हेक्टेयर और साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की लगभग 2 लाख हेक्टेयर बोनी हो चुकी है।

इसी तरह 2.71 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 1.71 लाख हेक्टेयर में मक्का, 35 हजार हेक्टेयर में रागी, 11 हजार हेक्टेयर में जौ-ज्वार एवं अन्य फसलें और 1.55 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई है। इस प्रकार राज्य में 5.97 लाख हेक्टेयर में अनाज फसलों की बोनी पूरी कर ली गई है, जो कि रबी सीजन में अनाज फसलों की बोनी के लिए निर्धारित लक्ष्य 4.36 लाख हेक्टेयर का 137 प्रतिशत है।

दलहन फसल ( 8.14 लाख )

चना – 3.86 लाख हेक्टेयर, मटर – 55 हजार हेक्टेयर, मसूर – 34 हजार हेक्टेयर, मूंग – 31 हजार हेक्टेयर, उड़द – 27 हजार हेक्टेयर, तिवड़ा – 2.50 लाख हेक्टेयर,

तिलहनी फसल (2.84 हेक्टेयर )

अलसी – 46 हजार 190 हेक्टेयर, राई सरसों – 2 लाख हेक्टेयर, तिल – 1370 हेक्टेयर, सूरजमुखी – 2960 हेक्टेयर, – कुसुम – 6960,हेक्टेयर – मूंगफली – 25,630 हेक्टेयर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button