Chhattisgarh

जनता को पंसद आया ऑनलाइन पेमेंट मोड:एक दिन में निगम की 2 करोड़ से ज्यादा की वसूली,पहले 3 लाख 20 हजार रसीदें छपती थी

राजधानी की जनता को ऑनलाइन टैक्स पेमेंट करना काफी पसंद आ रहा है। रायपुर नगर निगम ने फाइनेंशियल ईयर एंडिंग के आखरी दिन 31 मार्च को एक ही दिन में 2 करोड़ 20 लाख 97 हजार 334 रुपए की टैक्स वसूली की है। लोगों ने निगम कर्मचारियों के पास जाकर POS मशीनों के साथ ही ऑनलाइन पोर्टल और मोर रायपुर एप पर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि 2 साल पहले तक रायपुर नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए 1600 रसीद बुक छापी जाती थी। हर रसीद बुक में पावती और कार्यालय कॉपी के रूप में 200 पन्ने हुआ करते थे। यानी कुल 3 लाख 20 हजार रसीदें छापी जाती थी। 2 साल पहले ही टैक्स जमा करने के लिए निगम के राजस्व विभाग को POS मशीनें दी गई।

इस मशीन में टैक्स जमा करने वाले करदाता का विवरण डालकर जमा करने का काम शुरू किया गया। साथ ही छोटी सी रसीद भी दी जाने लगी। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल और मोर रायपुर एप के जरिए भी टैक्स पटाने की सुविधा दी गई। जनता को यह ऑनलाइन मोड बहुत पसंद आया और ज्यादातर लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान ऑनलाइन ही किया। कुछ भी नागरिकों ने पिछले साल की तरह ऑफलाइन रसीदों की मांग की जिसमें 2 साल पहले की बची 300 रसीद बुकों में एक की भी इस साल जरूरत नहीं पड़ी।

टैक्स जमा करने की तारीख नहीं बढ़ीपेनल्टी के साथ भरना होगा टैक्स

रायपुर नगर निगम ने बगैर पेनल्टी के साथ टैक्स जमा करने की तारीख नहीं बढ़ाई है। 1 अप्रैल से ही पेनल्टी के साथ टैक्स वसूली शुरू हो गई है। नगर निगम ने अब तक लगभग 210 करोड़ रुपए की वसूली की है। पेनल्टी के साथ यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 31 मार्च को उम्मीद की जा रही थी कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख बढ़ाई जा सकती है। लेकिन इस बारे में नगर निगम द्वारा कोई सूचना जारी नहीं की गई। और अब पेनल्टी के साथ ही टैक्स लिया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button