Petrol Diesel Prices: दबाव में कच्चा तेल, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल सस्ता हुआ, नए दाम जारी

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. WTI क्रूड 1.17 फीसदी टूटकर 70.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 74.17 डॉलर पर बिक रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.
राजस्थान में पेट्रोल 69 पैसे घटकर 108.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसी तरह यहां डीजल 63 पैसे गिरकर 93.47 रुपये में बिक रहा है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता बिक रहा है. उधर हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे और डीजल की 21 पैसे बढ़ गई है. मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है. चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल क्रमश: 10 और 9 पैसे महंगा हुआ है.



