Chhattisgarh

स्टेशन में हर दिन यात्री हो रहे परेशान:कल भी 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 5 दिनों में 60 एक्सप्रेस कैंसिल

रायपुर:::रेल रोको आंदोलन के कारण रायपुर से हावड़ा-मुम्बई रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार 10 अप्रैल को भी 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी। शनिवार तक की स्थिति में पिछले चार दिनों में 60 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। इससे हजारों यात्रियों के मंसूब पर पानी फिर गया। गर्मी की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए मई-जून में सभी ट्रेनें फूल हैं। अब टिकट रद्द होने वाले यात्रियों को तीन माह तक टिकट मिलना संभव नहीं है, क्योंकि ट्रेनों में वेटिंग मई-जून तक है। रायपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की वेटिंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। टिकट नहीं मिलने से यात्रियों में मारामारी मची हुई है।

सोमवार को ये 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 12833 अहमदाबाद-हावड़ा,
  • 12129 पुणे-हावड़ा,
  • 12101 कुर्ला- शालीमार,
  • 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो,
  • 12809 सीएसएमटी-हावड़ा,
  • 12859 सीएसएमटी-हावड़ा,
  • 18029 एलटीटी-शालीमार,
  • 22511 एलटीटी-कामाख्या
  • 12146 पूरी-एलटीटी एक्सप्रेस।
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button