Chhattisgarh

मंत्री TS सिंहदेव बोले-भूपेश के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, BJP के पास कोई चेहरा नहीं

रायपुर:::छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। ये कहना है सूबे के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव का, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही आने वाले विधानसभा चुनाव को लीड करेंगे और मतदाता ये देखेंगे कि कांग्रेस,बीजेपी,आप,जोगी कांग्रेस और एनसीपी जैसे अन्य दलों में बेस्ट कौन है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी में इस वक्त कोई चेहरा नहीं दिख रहा है। जबकि पहले ऐसा कहा जा रहा था कि रमन सिंह बीजेपी के लिए स्थापित चेहरा हैं और कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया और बड़े बहुमत के साथ जीत दिलाई। मगर अब ये उल्टा हो गया। क्योंकि यहां कांग्रेस के पास एक चेहरा है और विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है।

भगत पहले ही बोल चुके हैं

2 महीने पहले मंत्री अमरजीत भगत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि 2023 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही कप्तान होंगे। उनके लीडरशीप में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जितेंगे भी। भगत यहां अमृतधारा महोत्सव में शामिल होने आए थे।

वहीं टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर कहा कि वो मजाक कर रहे थे। आप लोगों ने सीरियसली ले लिया है। इसके अलावा जब घोषणापत्र को लेकर ये सवाल किया गया कि क्या इस बार भी सिंहदेव ही घोषणा पत्र बनाने में भूमिका रहेगी क्या, तब उन्होंने कहा कि बाकी बातों पर जब लीडर का नाम आ जाता है, तब उसमें पूरे टीम का नाम आ जाता है। उसमें बाबा का नाम भी जाता है। उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल वाली बात का तो अब कोई औचित्य ही नहीं है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button