Chhattisgarh

जगदलपुर:’गैर हिंदू समुदायों से कुछ नहीं खरीदेंगे-बेचेंगे’,BJP नेताओं ने मुसलमान-ईसाइयों के आर्थिक बहिष्कार का संकल्प लिया, CM बोले-इन्हें सिर्फ नफरत और हिंसा फैलानी है

जगदलपुर के भाजपा नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा के नेता मुसलमानों और ईसाइयों का आर्थिक बहिष्कार करने संकल्प ले रहे हैं। संकल्प में कह रहे हैं कि, गैर हिंदू समुदायों से अब न तो कुछ खरीदेंगे और न ही कुछ बेचेंगे। प्रदेश में इसके पहले कोरबा और सरगुजा में इस तरह से फैसले लिए जा चुके हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। CM भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपाइयों को प्रदेश की आर्थिक उन्नति से मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ नफरत और हिंसा फैलाकर सत्ता प्राप्त करनी है।

दरअसल, बेमेतरा में हुए दो समुदायों के बीच हुई हिंसक घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। इनके बंद को भाजपाइयों का भी समर्थन मिला था। राज्यभर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाइयों ने चक्का जाम किया था।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप भी मौजद थे।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप भी मौजद थे।

जगदलपुर में आमागुड़ा चौक के पास विश्व हिंदू परिषद और BJP के कार्यकर्ता भी चक्का जाम में बैठे थे। इस मौके पर राज परिवार के सदस्य और BJP नेता कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप समेत अन्य शामिल थे। जिन्होंने गैर हिंदू समुदायों का आर्थिक बहिष्कार करने का संकल्प लिया।

इसी दौरान पास में ही खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। हालांकि, इस संबंध में BJP नेताओं की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। मगर इस तरह से संकल्प लेने का वीडियो अब वायरल है।

CM बोले- ये मुद्दों को और उछाल रहे हैं

मुख्ममंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ आगे बढ़े इससे भाजपा को कोई मतलब नहीं है। ये यही चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता आगे न बढ़े। राज्य की आर्थिक स्थिति से इनका कोई लेना-देना नहीं है। ये मुद्दों को और उछाल रहे हैं। शांति फैलाना छोड़कर हिंसा फैला रहे हैं। CM ने कहा कि, बेमेतरा की घटना के संबंध में हमने कमिश्नर से जांच करवाई है। परिजनों की मांग थी कि, उन्हें कुछ आर्थिक सहायता मिले और परिवार के सदस्य की नौकरी लग जाए। जिसकी मैंने घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया के सारे पोस्ट देखे जा रहे हैं।।

CM भूपेश बघेल ने भी भाजपाइयों पर कई आरोप लगाए हैं।

CM भूपेश बघेल ने भी भाजपाइयों पर कई आरोप लगाए हैं।

मोहन मरकाम बोले- धर्म के नाम से बांट रही भाजपा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, भाजपाइयों के हाथ से सत्ता चली गई है। इसलिए वे लोग अब धर्म के नाम पर प्रदेश को बांट रहे हैं। देश के हर नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त है। हर नागरिक जाति, सम्प्रदाय, के आधार पर पूजा आराधना कर सकता है। भाजपाइयों का यह कृत्य घोर निंदनीय है। इनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

IG बोले– संज्ञान में आया है मामला

इस संबंध में बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इस वजह से गुस्सा

शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरगुजा में सालभर पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था..

ग्रामीणों ने थाने में जाकर विरोध प्रदर्शन किया था।

ग्रामीणों ने थाने में जाकर विरोध प्रदर्शन किया था।

सरगुजा जिले से एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक भीड़ मुस्लिम दुकानदारों के बहिष्कार की बात कर रही थी। साथ ही भीड़ के लोग ये कह रहे थे कि हम शपथ लेते हैं कि अब से किसी भी मुस्लिम दुकानदार से सामान नहीं लेंगे। भीड़ ये कहते हुए भी सुनाई दे रही थी कि हम अब इन्हें जमीन लीज पर नहीं देंगे,ना ही बेचेंगे। ये मामला मारपीट से जुड़ा था। 

कोरबा में एक व्यापारी पर धार्मिक उन्माद भड़काने का आरोप लगा था। व्यापारी हिंदू संगठन से भी जुड़ा हुआ है। आरोप है कि व्यापारी ने लोगों को एकत्र कर हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों में काम देने की शपथ दिलाई है। इसके लिए बाकायदा अग्नि को साक्षी मानकर शपथ ली गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में व्यापारी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button