रायपुर नगर निगम वार्ड 57 में गोवर्धन चौक से शहीद विद्याचरण शुक्ल चौक मुख्य मार्ग से फव्वारा चौक होकर गवलीपारा तक शीघ्र सड़क डामरीकरण करने महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे, पूर्व पार्षदगणों सहित किया भूमिपूजन0

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय लोक कर्म विभाग द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 के तहत शहीद विद्याचरण शुक्ल चौक (ओसीएम चौक) मुख्य मार्ग से फव्वारा चौक बैरन बाजार मुख्य मार्ग से होकर गवली पारा मुख्य मार्ग तक शीघ्र सड़क डामरीकरण का नवीन विकास कार्य लगभग 32 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम सड़क आवागमन उपलब्ध करवाने किया जायेगा. सड़क डामरीकरण का कार्य शीघ्र करवाने नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के तहत आने वाले शहीद विद्याचरण शुक्ल चौक ( ओसीएम चौक ) मुख्य मार्ग पहुंचकर निगम जोन 4 के तहत वार्ड क्रमांक 57 के वार्ड पार्षद, जोन 4 पदेन अध्यक्ष, निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित पूर्व पार्षद श्री राधेश्याम विभार, श्री रियाज अहमद, वार्ड 57 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री बाकर अब्बास एवं क्षेत्र के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, नगर निगम मुख्यालय लोक कर्म विभागशाखा के सहायक अभियन्ता श्री संजय वर्मा की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्य को भूमिपूजन करते हुए प्रारम्भ करवाया. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने नगर निगम मुख्यालय लोक कर्म विभाग शाखा के सहायक अभियन्ता श्री संजय वर्मा को स्वीकृति के अनुसार सड़क डामरीकरण का नवीन विकास कार्य सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ शीघ्र जनहित में जनसुविधा विस्तार एवं सुगम मार्ग आवागमन की दृष्टि से पूर्ण करवाना प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये. वार्ड पार्षद, जोन 4 पदेन अध्यक्ष, निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे ने पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र के अन्तर्गत (ओसीएम चौक ) शहीद विद्याचरण शुक्ल चौक से फव्वारा चौक बैरन बाजार होकर गवली पारा मुख्य मार्ग तक लगभग 32 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण का नवीन विकास कार्य प्रारम्भ करवाने पर महापौर श्री एजाज ढेबर को समस्त वार्ड वासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.





