Chhattisgarh

अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का शिलान्यास किया राज्यपाल श्री हरिचंदन ने



राज्यपाल एवं छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस के अध्यक्ष श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा सिविल लाइन रायपुर में बनाए जा रहे अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का शिलान्यास किया। इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से जांच कर रक्त का संग्रहण किया जायेगा, ताकि जरूरत मंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके।  

1691077971 5185e840e77179b9a1e4
1691077935 55da6814b2c3d2df743c
1691078008 d3e8b576a9f13bb81157


इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य के साथ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सतत् मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक ब्लड सेंटर के निर्माण से आमजनता को बहुत लाभ होगा। उन्होंने निर्माणाधीन बल्ड सेंटर परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया है। 
इस अवसर छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेेक्रेटरी श्री एम. के. राउत, चेयर मेन श्री अशोक अग्रवाल, सचिव डॉ. आर. पुरोहित, रेडक्रॉस के अन्य सदस्य तथा रक्तदाता उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button