Chhattisgarh

महापौर एजाज से ED ने की पूछताछ, दफ्तर के बाहर हंगामा,ऑफिस के बाहर रात तक जुटे रहे कार्यकर्ता

रायपुर के महापौर एजाज ढेबर को ED(प्रवर्तन निदेशालय) दफ्तर में बुलाया गया। मंगलवार को ED के समन पर महापौर प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर स्थित दफ्तर पहुंचे। मार्च के महीने में एजाज ढेबर के घर पर ED के अधिकारियों ने छापा भी मारा था। चर्चा है कि कुछ सबूत ED के हाथ लगे हैं। इस बारे में महापौर से पूछताछ की गई। जो पिछले लगभग 11 घंटे तक चली। इसके बाद महापौर बाहर निकले। हालांकि पहले भी महापौर कह चुके हैं कि ED जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है।

एक दिन पहले सोमवार को ही महापौर एजाज ढेबर ने अपना जन्मदिन मनाया, इसके बाद अब पूछताछ के लिए ED के कार्यालय गए। भीतर एजाज ढेबर से पूछताछ की गई। ये खबर मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जा पहुंचे। सभी बाहर माैजूद रहे, अंदर अधिकारी महापौर एजाज ढेबर से पूछताछ करते रहे। बारिश होने के बावजूद कार्यकर्ता दफ्तर के बाहर ही डटे थे।

बाहर हो गया बवाल
महापौर एजाज ढेबर की ED दफ्तर पहुंचते ही एक-एक करके बहुत सारी महिलाएं बाहर जमा हो गईं। सड़क पर ही यह सभी महिलाएं बैठकर धरना देने लगीं। गेट तोड़कर भीतर जाने का प्रयास भी किया। मौके पर बड़ी तादाद में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था।

हंगामा होने की वजह से ED दफ्तर के बाहरी कैंपस के गेट को भी बंद करना पड़ा था। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।। दफ्तर के बाहर ही पंडाल लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता देर रात धरना दे रहे थे। महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की।

अफसरों पर पेरशान करने का आरोप लगाया

पिछली बार जब ED ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के घर पर छापा मारा तो उन्होंने अफसरों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। ढेबर ने तब बताया था कि छत्तीसगढ़ के अंदर ED ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। IAS अधिकारी, जनप्रतिनिधि सभी के यहां कार्रवाई कि गई। मेरे यहां सुबह 6 बजे तड़के आए। ईडी ने कहा हमारे पास सर्च वारंट है। सर्च वारंट मेरे नाम से, लेकिन मेरे भाई के यहां सर्च किया गया।

महापौर ने कहा था कि मेरे भाई के घर को तहस-नहस कर दिया गया। ED के पास कुछ सबूत हैं, कुछ है तो उसे बताए, क्या इसलिए छापे पड़ रहे हैं, की कांग्रेस यहां मजबूत है। क्या इसलिए छापे पड़ रहे है पूरे देश में भूपेश बघेल जी मजबूत नेता है। ED ये शो करे के हमारे यहां कितना क्या मिला है। जबरदस्ती परेशान करने के लिए हमको समन सौंपा जा रहा है। अब अगर ईडी ऐसा करेगी तो हम लोग स्पष्ट रूप से सड़क कि लड़ाई लड़ेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button