Chhattisgarh

सीएम भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का करेंगे शुभारंभ, पांच सालों में 15 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा में दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे. इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय शिशुपाल सोरी, चन्द्रदेव प्रसाद राय भी उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल विभिन्न वनमंडलों में ‘मुख्यमंत्री वृक्षसंपदा योजना‘ के हितग्राहियों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी करेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस योजना को लागू किए जाने की घोषणा की है. इस योजनांतर्गत कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषकों की सहमति पर उनके भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाना है. 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button