Chhattisgarh

छत्तीसगढ़:रायपुर के ईदगाह पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई, महापौर एजाज ढेबर समेत कई नेता पहुंचे

देशभर में आज धूमधाम से ईद का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में आज नमाज अदा की गई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी है। लोगों से गले मिलकर उन्हें शांति और सौहार्द्र के इस पर्व की शुभकामनाएं दी है।null

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित कई लोग भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से मिलकर उन्हें पर्व की मुबारकबाद दी। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से मिलकर उन्हें पर्व की मुबारकबाद दी।

भूपेश बघेल ने ट्वीट पर भी दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आपसी भाईचारे सौहार्द्र और अमन के त्योहार ‘ईद-उल-फितर’ की प्रदेशवासियों को मुबारकबाद। यह त्यौहार ऊंच-नीच छोटे बड़े का भेदभाव बुलाकर परस्पर प्रेम,भाईचारा और सौहार्द्र बढ़ाने का पैगाम देता है। हम सब इस अवसर पर तरक्की, खुशहाली और अमन चैन की दुआ करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रदेश की अमन-चैन की दुआ की। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रदेश की अमन-चैन की दुआ की।

भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव ने जामा मस्जिद पहुंचकर दी बधाई

ईद के मौके पर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 6 जामा मस्जिद पहुंचकर लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी है। पूरे देश के साथ प्रदेश में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया। रमजान खत्म होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है।

विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 6 के जामा मस्जिद में लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

शुक्रवार को पढ़ी गई रमजान की अलविदा नमाज
शुक्रवार को दिन में रमजान के महीने की अलविदा नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ईद की जमकर खरीददारी भी हुई। सेवइयां, चूड़ियों और कपड़ों आदि की दुकानों पर जमकर भीड़ लगी रही। मेंहदी लगाने वालों की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button