Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, 10 जून से 27 जून तक होगी EVM की चेकिंग


Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य के 33 जिलों में एक लाख 27 हजार से भी ज्यादा ईवीएम/वीवीपीएटी मशीन वोटिंग होगी. इसकी एफएलसी (First Level Checking) 10 जून से 27 जून तक किया जाएगा. इसके लिए राजधानी रायपुर में जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ट्रेनिंग दी गई है.


राज्य के निर्वाचन अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला

दरअसल सोमवार को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट में निर्वाचन आयोग की कार्यशाला रखी गई थी. छत्तीसगढ़ के निर्वाचन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी,हैदराबाद के अधिकारियों ने एफएलसी के साथ ईवीएम की हैंडलिंग और जरूरी प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी है. इस कार्यशाला में उन्हें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी से संबंधित प्रशासनिक और तकनीकी प्रकियाओं के बारे में जानकारी दी गई.

EVM-VVPAT की जांच लिए इंजीनियरों की 26 टीम बनाए गए


छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. इसके लिए इंजीनियरों के 26 दलों का गठन किया गया है. ये दल निर्धारित तारीखों में संबंधित जिलों का जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी सुपरवाइजर्स के सहयोग से एफएलसी की प्रक्रिया पूरी करेंगी.


33 जिलों में इन तारीखों को होगी एफएलसी


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामनुजगंज, बस्तर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, कांकेर, जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले में 10 जून से 27 जून के बीच ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी की जाएगी. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 10 जून से 15 जून, मुंगेली में 16 जून से 23 जून, सक्ती में 10 जून से 17 जून, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 18 जून से 24 जून, कोरिया में 10 जून से 14 जून, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 15 जून से 23 जून, नारायणपुर में 10 जून से 13 जून, सुकमा में 14 जून से 17 जून, दंतेवाड़ा में 18 जून से 22 जून, बीजापुर में 23 जून से 26 जून, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 10 जून से 17 जून और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 18 जून से 23 जून तक एफएलसी की जाएगी.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button