Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी, PSO ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

सक्ती 17 मई 2023। पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में नोवेले वर्मा के सुरक्षा गार्ड ने सक्ती थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। थाना प्रभारी को लिखित शिकायत में नोवेल वर्मा के PSO दिलीप कुमार ने कहा है कि ना सिर्फ पूर्व मंत्री बल्कि उनकी बेटी के मोबाइल पर कुछ दिन पहले ऐसा ही कॉल आया था। साक्ष्यों के साथ पूर्व मंत्री ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री के मोबाइल पर 16 मई की रात करीब पौने नौ बजे कॉल आया। फोन उठाने पर सामने से गाली गलौज की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी। इससे पहले भी 10 जून को इसी तरह का कॉल नोवेल वर्मा की बेटी के भी मोबाइल नंबर आया था। इस दौरान भी कॉल करने वाले ने गाली गलौज की और पैसे की डिमांड की, नहीं देने पर धमकियां दी गयी थी।

image 245
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button