Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: ED ने किया बड़ा खुलासा – अनवर ढेबर के नाम 53 एकड़ जमीन, शराब कारोबारी से 28 करोड़ के जेवर, कई दस्तावेज जप्त

छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच मामले में ईडी ने एक और खुलासा किया है. ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि, अनवर ढेबर ने नवा रायपुर में जॉइंट वेंचर के नाम पर 53 एकड़ जमीन अधिग्रहित है जिसकी कीमत 21.60 करोड़ बताई जा रही है.

ईडी ने आरोप लगाया है कि यह जमीन अवैध कमाई से खरीदी गई है. साथ ही ईडी ने रेड में एक देशी शराब डिस्टलर के घर से 28 करोड़ के जेवर बरामद किए गए हैं. कथित शराब घोटाले के मामले में ईडी ने अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. चारों को स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया, जहां से चारों को चार दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है.

ईडी ने कहा है कि, एपी त्रिपाठी इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी हैं और पिछले 7 साल से छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं. यहां आबकारी विभाग में विशेष सचिव और शराब वितरण कंपनी के एमडी थे. त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही यह भी बताया कि, मुंबई में छापे के दौरान शेयर ट्रेडिंग कंपनी में एक करोड़ के इन्वेस्टमेंट का पता चला है.

कहा जा रहा है कि यह इन्वेस्टमेंट अरविंद सिंह और पिंकी सिंह के नाम पर किया गया है. इसे ईडी ने फ्रीज कर दिया है. इसी तरह त्रिलोक सिंह ढिल्लन के यहां छापे में 27.5 करोड़ रुपए के फिक्स डिपॉजिट की जानकारी सामने आने के बाद फ्रीज किया गया है. हाल के छापों में 20 लाख रुपए और दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button