Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लेंगे बैठक, कहा- कर्नाटक की हार से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सोमवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कर्नाटक की हार से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। माथुर ने कर्नाटक चुनाव में मोदी-शाह को नकारने के कांग्रेस के आरोप पर कहा कि कांग्रेस क्या कहे और क्या नहीं कहे यह दूसरा विषय है। कर्नाटक में निश्चित रूप से हार हुई है। इस हार से हम कुछ सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्हाेंने देर रात तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और महामंत्रियों के साथ बैठक लेकर रणनीति तय की।

मिशन 2023 में जुटी भाजपा अपने चुनावी एजेंडा को तय करेगी। इसके लिए मंगलवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन प्रदेश भाजपा की कार्यसमित की बैठक लेंगे। बैठक में सौ परिवारों से मिलने के लिए महासंपर्क अभियान शुरू करने की रणनीति बनेगी। इसके अलावा अन्य राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे।

भूपेश के 75 पार के बयान पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान कि लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं और अबकी 75 पार सीट की बात हो रही है, इस पर माथुर ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल के नेता को बोलने का अधिकार है। उनके बारे में जवाब देना मेरा अधिकार नहीं है। चुनाव आएगा और चुनाव के जब परिणाम आएंगे तो पता चल जाएगा।

साय पर बोले- जाना नहीं चाहिए था

नंद कुमार साय के कांग्रेस में जाने पर माथुर ने कहा कि कोई कुछ भी कहे अब वह ग हैं, जाना नहीं चाहिए था। पार्टी ने सब कुछ दिया उनको, विधायक, लोकसभा, राज्यसभा, नेता प्रतिपक्ष भी रहे। लोकतंत्र में हर कोई स्वतंत्र है।

ढाई-ढाई के फार्मूले पर कहा- कांग्रेस कभी एक नहीं थी

माथुर ने कर्नाटक में ढाई-ढाई साल के फार्मूले की चर्चा पर कहा कि कांग्रेस कभी एक नहीं थी, वहां आगे भी एक नहीं रहेगी। पिछली बार भी जनता एलाइंस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी। इस बार भी वह प्रयत्न कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल में क्या हो रहा है, यहां पर ऐसी सरकार बनी थी। राजस्थान में भी ऐसी बनी थी। जो एक बार बैठक गया, कांग्रेस की परंपरा है, कोई संवैधानिक व्यवस्था नहीं है। एक बार किसी तरह कुर्सी हथिया लो फिर अगले ढाई साल के बजाय पांच साल तक लटका दो।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button