Chhattisgarh
Chhattisgarh: 14 IAS ऑफिसर का तबादला; जितेंद्र शुक्ला को पर्यटन विभाग का जिम्मा, 2 जिलों के कलेक्टर बदले

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में आज 14 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
प्रभाकर को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर से हटाया
दूसरी ओर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।,





