बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाले के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन आज

बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में दो हजसर करोड़ के शराब होताले का जब से पर्दाफाश किया है। प्रदेश की राजनीति में भारी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इसे अब मुद्दा बना लिया है। बीते तीन दिनों से प्रदेश की राजनीति शराब घोटाले को लेकर सरगम होते जा रही है। शुरुआती दौर में भाजपा ने जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया था। जिला मुख्यालय में आंदोलन के बाद बुधवार को प्रदेश भर के सभी मंडल मुख्यालय में घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया व इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला भी भाजपाइयों ने फुंके
बीते तीन दिनों से प्रदेश की राजनीति शराब घोटाले को लेकर गरमाई हुई हैं प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर धरना प्रदर्शन के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत आज दोपहर 2:00 बजे से विकास भवन के सामने जिले भर के दिग्गज भाजपा नेताओं के अलावा जिला व मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के लिए एकमात्र एजेंडा प्रदेश में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को रखा गया है।
भाजपा का आरोप है कि राज्य की सत्ता पर वापसी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था। शराबबंदी के वायदे के बिना पर सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस ने बीते साडे चार साल के दौरान शराब को लेकर कोई मिलती ही नहीं बनाई प्रदेश में शराबबंदी करने के बजाए सरकारी दुकानों से शराब की बिक्री करने लगी वह 2000 करोड से भी अधिक के घोटाले को अंजाम दिया गया है। भाजपा नेताओं ने ईडी की रिपोर्ट को सामने रखते हुए इसे प्रदेश के लिए शर्मनाक घटना भी करार दिया है।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने नकली शराब भी लोगों को परोसे। इसी के चलते और उनके द्वारा लोगों की शराब पीने से मौतें भी हुई प्रदेश भाजपा ने इस मुद्दे को धीरे धीरे आम लोगों के बीच भी ले जाने का निर्णय लिया है। राजनीति की योजनाओं को अंजाम देने के लिए भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों का पूरा फोकस शराबबंदी का वायदा कांग्रेस द्वारा तोड़ने घोटाले को अंजाम देना रहेगा इसे लेकर आज सुबह से ही जिला मुख्यालय की राजनीति सरगम हो गई है मंडलों से पदाधिकारियों का आने का सिलसिला जारी है करबला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की आवाजाही लगी हुई है।
इंटरनेट मीडिया के जरिये बनाएंगे माहौल
शराब घोटाले को लेकर मैदानी लड़ाई लड़ने वाली भाजपा ने और उसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दी राज्य सरकार के वायदे का पोल खोलने का निर्णय लिया है प्रदेश भाजपा ने अपने इंटरनेट मीडिया सेल को इस संबंध में निर्देशित भी कर दिया है भाजपा के विस्तारक योजना के तहत शिक्षकों को पोलिंग बूथों में पार्टी विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्हें पोलिंग बूथों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा भूत में निवासरत मतदाताओं व विभिन्न समाजों के प्रमुखों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया गया है इसी ग्रुप के जरिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे घोटालों की जानकारी दो लोगों के बीच रखेंगे खनिज घोटाले के बाद शराब में 2000 से भी अधिक के घोटाले को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और लोगों से इस संबंध में खुलकर चर्चा भी करेंगे विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी की इस रणनीति को कारगर बनाने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।



