खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 2 युवकों की मौत:तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल, शराब के नशे में धुत थे तीनों दोस्त

सड़क दुर्घटना के बाद तीनों युवकों का शव सड़क पर पड़ा हुआ।
कवर्धा जिले में बुधवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी, अंधेरा होने की वजह से युवक खड़े ट्रक को नहीं देख सके और उसे जोरदार टक्कर मार दी। मामला पिपरिया थाना अंतर्गत दशरंगपुर चौकी इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे- 30 यानि रायपुर-जबलपुर मार्ग पर दशरंगपुर के पास 3 युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। युवकों के नाम कमलेश टंडन, संतोष सोनकर और अरविंद है। बाइक पर सवार तीनों युवक बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रहे थे। रात के साढ़े 10 बजे के आसपास का समय था। अंधेरा होने की वजह से बाइक चला रहा युवक सड़क पर खड़े ट्रक को नहीं देख सका और पूरी रफ्तार से उसमें जा घुसा। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल अरविंद नाम के युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृत युवकों के नाम कमलेश टंडन और संतोष सोनकर हैं, जो बेमेतरा जिले के रहने वाले थे। घायल युवक का नाम अरविंद है, वो भी बेमेतरा का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी, साथ ही उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था, जिसकी वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।

जिला अस्पताल कवर्धा में घायल युवक का इलाज जारी।
सिर फटने की वजह से ही 2 युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने कहा कि जिस ट्रक से बाइक की टक्कर हुई, उसे जब्त कर लिया गया है। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की ये खबरें भी पढ़ें…
बेकाबू ट्रैक्टर ने दादा-पोते को कुचला, दोनों की मौत: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कोरबा के सीतामणी चौक पर चक्काजाम कर दिया था।
कोरबा जिले में बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले दादा-पोते की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई है, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सीतामणी चौक पर चक्काजाम कर दिया है। इसकी वजह से कोरबा-चांपा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सीतामणी निवासी विष्णुदेव ताती (55 वर्ष) अपने 3 साल के पोते चिराग ताती को लेकर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत:दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरा शख्स आया ट्रक की चपेट में

रायगढ़ में ट्रक के पहिए के नीचे आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
रायगढ़ जिले के पुसौर में सोमवार रात 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद गिरा शख्स ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पहिए के नीचे आकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुसौर बस्ती में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद सारसमाल निवासी एक ग्रामीण बनमाली सिदार (50 वर्ष) सड़क पर गिर गया।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सिर फटने ने मौके पर ही मौत
सड़क पर रखा मृत युवक का शव। तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी।
कांकेर-जगदलपुर मार्ग पर सिंगारभाट पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बोलरो वाहन ने बुधवार को बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शहर के नजदीक व्यासकोंगेरा गांव का रहने वाला युवक सतीश कोर्राम अपनी बाइक से कांकेर आ रहा था,



