Chhattisgarh

रायपुर : फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर राज्य शासन की छवि खराब करने की कोशिश

रायपुर, 17 अप्रेल 2023
छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया बताकर इस पर अवर सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी अंकित है।
गृह सचिव को इस फर्जी पत्र की जानकारी मिलने के साथ ही अवर सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा रायपुर के राखी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।
किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर सोशल मिडिया मे वायरल कर शासन एवं गृह विभाग की छबि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर राखी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 469 भादवि का दण्डनीय अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button