Chhattisgarh

फूटा आक्रोश:बेरोजगारों के प्रदर्शन में पुलिस से झूमाझटकी, लाठीचार्ज, 9 गिरफ्तार

बूढातालाब धरना स्थल पर आंदोलन करने वाले छात्रों की पिटाई के बाद राजनीति तेज हो गई। भाजपा प्रदेश में आंदोलन करने वाली है।

बूढ़ातालाब धरनास्थल में प्रदेशभर से जुटे हजारों युवाओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। दरअसल, यहां तकरीबन 5 हजार युवा इकट्‌ठे हुए थे। उनकी मांग थी कि राज्य में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। उनमें हाईकोर्ट के निर्देशानुसार भर्ती की जाए। पुलिस का कहना है कि यहां धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। यहां केवल 80 लोगों को जुटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन हजारों की संख्या में युवक जुट गए।null

इनमें से कुछ शराब के नशे में थे, जिन्होंने पुलिस से हुज्जतबाजी की, जिसके बाद बलप्रयोग करना पड़ा। युवाओं का कहना था कि हाईकोर्ट ने 50 फीसदी आरक्षण रोस्टर पर भर्ती की अनुमति दी है। इसके बाद भी सरकार भर्ती नहीं कर रही है। युवक-युवती बीएड, डीएड करके सालों से घूम रहे हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। सरकार बेरोजगारी भत्ते की जगह युवाओं को रोजगार दे।

युवाओं ने सरकार की घोषणा पत्र की अर्थी निकाली। इसी दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी हो गई। पुलिस ने उसके बाद बल प्रयोग किया। युवाओं पर जमकर लाठी-डंडा चलाया। प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई। दो दर्जन से ज्यादा युवक-युवती घायल हुए हैं। पुलिस वालों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है। 9 लोगों को गिरफ्तार कर थाने में बिठाया गया था। इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई। भाजयुमो थाने पहुंच गई थी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस ने चलाई लाठी
बीएड/डीएड संघ के अध्यक्ष दाउद खान और सचिव ललित साहू ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से अनुमति लेकर प्रदर्शन किया है। इसमें बस्तर से लेकर जशपुर से 5000 से ज्यादा बेरोजगार युवक-युवती आए थे। शांति पूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। पुलिस ने भीड़ पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। बेरोजगार युवक-युवतियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। पिछली सरकार से चल रही एसआई भर्ती आज तक नहीं हो पाई है। शिक्षकों भी भर्ती रुकी है। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पीएचई, उच्च शिक्षा से लेकर दर्जनों विभाग में सैकड़ों खाली पद है।

प्रदर्शन करने वाले शराब के नशे में
रायपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया है। उनका दावा है कि प्रदर्शन करने वाले कुछ युवक शराब पीकर आए थे। उन्होंने पुलिस वालों के साथ झूमाझटकी की है। उनके कपड़े भी फाड़ दिए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी हुई तो जेल भरो आंदोलन होगा
प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनके साथियों को जेल भेजा जाएगा तो राज्यभर में बेरोजगार युवा द्वारा जेल भरो आंदोलन करेंगे। अभी 9 लोगों को गिरफ्तार कर थाने में ही बिठाया गया है। इन पर केस दर्ज किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button