Chhattisgarh

वित्तीय गड़बड़ी का आरोप: जशपुर नगर पालिका सीएमओ निलंबितपांच सदस्यीय टीम ने की थी गड़बड़ी की जांच


नायब तहसीलदार सेन को मिला प्रभार
जशपुर।मुख्यमंत्री घोषणा मद से मिले 5 करोड़ रुपए में से बिना पीआईसी मद से 37 टेंडर कर अपने चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाकर वित्तीय गड़बड़ी करने के मामले में जशपुर नगरपालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर ने ज्योत्सना टोप्पो की जगह पर जशपुर के नायब तहसीलदार सुशील कुमार सेन को सीएमओ का प्रभार सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय उच्च अधिकारियों की समिति गठित की करोड़ों की गड़बड़ी की जांच कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कराई थी। जांच टीम ने पाया था कि पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने पीआईसी मेंबर के बैठक के बिना 5 करोड़ के 37 कामों का टेंडर, प्रशासकीय स्वीकृति, अपने चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए दिया था। इसके अलावा सीएमओ पर वार्ड नंबर 16 की पार्षद और वार्डवासियों के साथ सामुदायिक भवन पर गलत तरीके से कब्जा करने और व्यक्तिगत उपयोग के लिए नगरपालिका का 11 लाख 37 हजार व्यय करने का आरोप लगाया था जो जांच में सही पाया गया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button