
रायपुर, 13 जुलाई 2024
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुशार बालोद जिले के सभी न्यायालयो में नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गए। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू शामिल हुए। उन्होंने नेशनल लोक अदालत के कार्यों का अवलोकन किया। जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थित परिवार न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक एवं स्पेशल कोर्ट आदि का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



