Chhattisgarh

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल नें राष्ट्रवादी और विचारक, महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की

रायपुर, 6 जुलाई 2024

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक, महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर और शारदा चौक पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की।

img 20240706 wa00294798634654172672340
img 20240706 wa00276519681647568602485


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति में एक अग्रणी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद, अखंड भारत की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। जिसको यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरा किया और  जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर उसे भारत का अभिन्न अंग बनाया।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सचिदानंद उपासने समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button