Chhattisgarh

विधानसभा उपचुनाव : रायपुर दक्षिण सीट के लिए अधिसूचना जारी, 6 महीने के भीतर होंगे उपचुनाव

रायपुर, 22 जून 2024

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब इस सीट के लिए छह माह में चुनाव कराए जाएंगे। इस सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल विधायक चुने गए थे। उन्होंने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा था। माना जा रहा है कि, रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव झारखंड और महाराष्‍ट्र में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं।


ऐसे में अभी से ही बड़ी संख्या में बीजेपी-कांग्रेस के नेता अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ बनने के बाद से ही रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल का एकछत्र राज रहा है। उनके रहते यहां से किसी और को कभी भाजपा से टिकट मिला ही नहीं। पहली बार उनके सांसद बनने के कारण अब दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।


माना तो यह भी जा रहा है कि इस सीट से किसी को टिकट देने से पहले पार्टी बृजमोहन अग्रवाल से भी उनकी मंशा पूछ सकती है। इसके बाद उनकी पसंद के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं भाजपा के कुछ नेताओं के संघ पदाधिकारियों से भी मिलने की खबर है। नगर निगम स्तर के नेता लगातार संपर्क साध रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button