Chhattisgarh

Kanker: स्वास्थ्य विभाग मंत्रलाय का बाबू बताकर महिला से ठगे छह लाख रुपए, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांकेर पुलिस ने महिला से शादी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कांकेर नगर की जवाहर वार्ड की रहने वाली जागृति साहू ने अपने विवाह के लिए बायोडाटा सामाजिक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया था।

आरोपी ने महिला को व्हाट्सएप पर फर्जी बायोडाटा भेजा। जिसमें आरोपी ने अपना नाम आदित्य कुमार निवासी रायपुर और अपना वर्क प्रोफाइल सहायक ग्रेड 2 स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय रायपुर बताया था। उस बायोडाटा में आरोपी ने इंटरनेट से डाउनलोड किया हुआ किसी मॉडल का फोटो लगाकर भेजा था। महिला को बायोडाटा उसका बायोडाटा ठीक लगा। जिसके बाद महिला फोन से आरोपी से बात करने लगी। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उससे छह लाख रुपये ठग लिये। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button