Chhattisgarh
अमृतपाल सिंह के समर्थन में राजधानी रायपुर में निकाली रैली, पुलिस ने भेजा नोटिस

मीडियाकर्मियों से बातचीत में दिलेर सिंह नामक एक प्रदर्शनकारी ने अमृतपाल सिंह को निर्दोष बताया और पंजाब सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर उसे झूठा फंसाने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह नशे के खिलाफ लड़ रहे हैं और युवाओं को इससे दूर रखते हुए उन्हें धर्म से जोड़ रहे हैं। रैली के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय प्रशासन इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजधानी में विधानसभा सत्र के दौरान इस तरह की रैली निकाली गई।



