Chhattisgarh

आईईडी ब्लास्ट और आगजनी में शामिल 3 नक्सली गिरफ्तार

कांकेर: जिले में सर्चिंग के दौरान 3 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर आईईडी ब्लास्ट, आगजनी, मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सुमन आंचला, संजय उसेंड और परसराम हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी गश्त पर रवाना हुई थी। जवानों की टुकड़ी डुट्टा, जुंगड़ा, चिलपरस, पानीडोबीर इलाके की ओर निकली थी। जवानों की टीम जंगलों के बीच आगे बढ़ रही थी कि 3 संदिग्ध लोग पुलिस जवानों को देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में तीनों ने माओवादी संगठन से जुड़कर सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना बताया। जांच में तीनों आरोपियों पर नक्सलियों के साथ मिलकर आगजनी, आईईडी विस्फोट, मारपीट जैसे मामले दर्ज होना पाया गया। तीनों आरोपियों पर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी, मोबाइल टावर में आगजनी, ग्रामीणों से मारपीट, पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button