Chhattisgarh

चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:रेलवे कर्मचारी समेत कई लोगों के घरों के ताले तोड़े, घरेलू सामान के साथ गहने हुए बरामद

राजधानी रायपुर की खमतराई पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुला क्षेत्र में पिछले महीने तीन सुने घरों में ताला तोड़कर चोरी की और घर का सामान ले उड़े। जिसके बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवा और दो नाबालिग हैं।

बदमाशों ने पहली वारदात रेलवे में टेक्नीशियन रूपनारायण बर्मन के यहां की। उनका घर संत कबीरनगर कॉलोनी में है। पीड़ित 5 मार्च को घर में ताला लगा कर अपने पैतृक गांव जांजगीरचांपा गया हुआ था। जब वो 9 मार्च को वापस लौटा तो उसने देखा की घर के पीछे के दरवाजा का सिटकिनी टूटा हुआ था। साथ ही घरेलू सामान गायब था। इसके साथ ही नगदी रकम और सोने चांदी के गहने चोरी हो गए थे।

पकड़े गए चोरों ने दूसरी वारदात गिरवर साहू के यहां की। वो प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 19 मार्च को वह अपने घर पर ताला लगाकर अपने गांव खरोरा गया हुआ था। 2 दिन बाद जब वह घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि पूरा घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने छत में लगे दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और घर पर चोरी कर ली।

चोरी की तीसरी घटना मठपारा उरकुला की निवासी हेमलता साहू के घर पर हुई। 21 मार्च को घर पर ताला लगा कर वो सपरिवार एक दशगात्र कार्यक्रम में गई हुईं थीं। अगले दिन जब वापस लौटे तो उनके घर का और उनके किरायेदार के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी। चोरों ने उनके घर से घरेलू सामान और बड़ी मात्रा में राशन की चोरी कर ली थी।

एक महीने में हुई 3 चोरियों से पुलिस लगातार चोरों के खोजबीन में लगी थी। पुलिस को मुखबिर से मोहन गहरवाल(22) के बारे में जानकारी मिली। जिसे पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button