Chhattisgarh

यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज का सड़क हादसे में निधन, देखें आखिरी वीडियो, CM ने कही ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

कुछ दिनों पहले ही महासमुंद जिले के रहने वाले यूट्यूबर देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका. इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

सबसे बड़ी अहम बात ये है कि देवराज पटेल ने मौत से चार घंटे पहले एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने सभी को बाय कहा था। मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ देवराज पटेल ने साल 2021 में कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में काम किया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button