Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: DA बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी और क्या पेंशन वालों को होगा इसका फायदा?

गुरुवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh DA Hike News) के मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने महंगाई भत्ता DA में 5% की वृद्धि की गई। अक्टूबर माह 2022 में डीए में वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक बार फिर 5% की वृद्धि हुई है। इस लिहाज से शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 33% से बढ़कर 38% हो गया है। सरकार को 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने से लगभग 1000 करोड़ का सालाना राजस्व का खर्चा आएगा। इस महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से प्रदेश के 4.10 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि इससे कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। साथ ही पेंशनभोगियों को इसका क्या फायदा मिलेगा।

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर माह में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा था। अब जुलाई 2023 में महंगाई भत्ता में 5% की बढ़ोतरी करने का सरकार ने फैसला लिया है।‌ उस हिसाब से अब शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 11% महंगाई भत्ते में वृद्धि हुई है। इन कर्मचारियों को 21% आने वाले समय में डीए मिलेगा। इसके साथ ही बढ़ी हुई राशि का नगद भुगतान कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से उनके खाते में किया जाएगा।

लाखों कर्मियों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ में 4.1 लाख कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। सातवें वेतनमान के कर्मचारियों वो 5% की वृद्धि और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को 11% की वृद्धि हुई है। इसका फायदा शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से मिलेगा।

तीन से पांच हजार तक बढ़ेगी सैलरी

वहीं, डीए में बढ़ोतरी के बाद प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को 3000 से 5000 का लाभ होगा। द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 2000 से 2800 तक लाभ होगा। तृतीय श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को 1300 से 1900 तक का लाभ होगा। वहीं, चतुर्थ श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को 700 से 1000 रुपए का लाभ डीए में होने वाली वृद्धि से मिलेगा।

वहीं, पेंशनभोगियों को भी डीए बढ़ने के बाद इसी अनुपात में लाभ मिलता है। छत्तीसगढ़ में डीए बढ़ाए जाने की घोषणा का लाभ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button