Chhattisgarh

विधानसभा चुनाव 2023: ‘मैं टीम में योगदान दे सकता हूं तभी खेलूंगा’ चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव को राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। ऐसा दावा किया गया कि उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस में बढ़ती दूरियां कम होंगी। इसी बीच टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव के इस बयान के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सिंहदेव ने कहा कि वो विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र समिति से दूर रहेंगे। बता दें कि 2018 में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसके प्रमुख टीएस सिंहदेव ही थे। मीडिया से बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र समित से दूर रहने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब इतना समय नहीं बचा है कि घोषणा पत्र समिति के लिए सभी से बात की जा सके। टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैंने बता भी दिया है कि मैं घोषणा पत्र समिति में नहीं रहना चाहता हूं। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया है कि घोषणा समिति में बतौर सदस्य या फीडबैक देने के लिए वो हमेशा मौजूद रहेंगे।

टीम में योगदान दे सकता हूं तभी खेलूंगा

टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर मैं टीम में योगदान दे सकता हूं तभी खेल के मैदान में उतरूंगा। मैं चाहता हूं कि मेरा सिलेक्शन हो। मैं टीम में योगदान दे सकता हूं। अगर सिलेक्शन हुआ तो मैं जरूर खेलूंगा। बता दें कि राज्य में ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्म्यूले को लेकर राज्य में मतभेद की खबरें सामने आई थीं। हालांकि उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव ने साफ किया था कि मैंने कभी इस मुद्दे पर बात नहीं कि ये मीडिया की देन थी।

राज्य में इसी साल होंने चुनाव
छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 2018 में कांग्रेस की जीत में टीएस सिंहदेव की भूमिका को अहम माना गया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button