Chhattisgarh

बिलासपुर: नहाने गई तीन बहनों की डूबकर हुई मौत,अवैध खनन से बनी खाई में डूबी, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

बिलासपुर: कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी इलाके में अरपा नदी में तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई. तीनों बच्चियां एक ही परिवार की हैं. बच्चियों के शव एसडीआरफ की टीम ने बरामद कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.

IMG 20230717 WA0009
IMG 20230717 WA0008



सुबह करीब 10 बजे के आसपास तीनों बहनें अरपा नदी में नहाने गई थी. नहाते नहाते तीनों गहरे पानी में चली गई. आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बच्चियों को डूबते देखा और ग्रामीण पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई. गोताखोरों ने नदी में तलाशी के बाद तीनों बहनों का शव निकाला. एक के बाद एक तीन शवों को देखने के बाद परिवार और गांव में हंगामा मच गया. रो रोकर परिवार का बुरा हाल है.

पूजा पटेल 18 साल, पिता सुशील पटेल, रितु पटेल, 14 साल, पिता सुशील पटेल, धनेश्वरी पटेल, 11 साल, पिता मंडू पटेल है.बेटियों की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया है. ग्रामीणों ने रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में जगह जगह गड्ढा बन जाने का आरोप लगाया. इन्हीं गड्ढों में डूबने से एक ही घर की तीन बेटियों की मौत हो गई.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button