शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख में हो सकता है बदलाव: आज ऑनलाइन बैठक कर लेंगे फैसला

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस समय लगातार हड़ताल चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए 31 जुलाई का घोषणा की है। फिलहाल 31 जुलाई को होने वाली हड़ताल की तिथि बदलने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक आयोजित कर हड़ताल पर अंतिम फैसला लेंगे।
इस समय शिक्षकों की ड्यूटी सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण में लगी है इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल में सभी शिक्षक के भागीदारी के लिए तारीख में बदलाव किया जा सकता है। हड़ताल होगी ही, लेकिन तारीख में बदलाव की संभावना है। एलबी संवर्ग के शिक्षकों की मांग को सरकार अनदेखा कर रही है। इस कारण शासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान संघों ने “छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा” का गठन किया है। कई मांगों को लेकर एलबी संवर्ग के शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। हड़ताल के लिए प्रदेश के सभी जिला में शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारी सूचना दे चुके हैं
शिक्षकों की ये हैं मांगें
राज्य के शिक्षकों की मांग है कि पूर्व सेवा की गणना करके सही वेतन निर्धारण कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर किया जाए।
पुरानी पेंशन प्रदान किया जाना चाहिए।
20 साल की सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन दिया जाए।
संविलियन के बाद नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना किया जाना चाहिए।
सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जाना चाहिए।
वेतन निर्धारण की विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए।
जन घोषणा पत्र में किए वादा के बाद भी क्रमोन्नत वेतनमान देना चाहिए।
पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से देना चाहिए।
केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का लाभ देना चाहिए।



