Chhattisgarh

रायपुर: घर बैठे लोगों को मिला 20 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड, परिवहन विभाग ने भी बढ़ाया कदम, हेल्पलाइन नंबर जारी

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की ओर से नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 20 लाख 10 हजार 127 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 72 हजार 906 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 37 हजार 221 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। तुंहर सरकार तुंहर के माध्यम से योजना के तहत जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदकों को अब एसएमएस के साथ-साथ व्हाट्सएप से भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पहले यह सुविधा एसएमएस के जरिए लोगों को निरंतर उपलब्ध कराई जा रही थी।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर खुद ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार नजर रख रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

परिवहन विभाग ने बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग की ओर से एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी देता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी www.parivahan.gov.in पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्राइविंग लायसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 100 कॉल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button