Chhattisgarh

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों और कांग्रेस नेताओं के 15 ठिकानों पर छापे, ईडी की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अफसरों और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापे मारे। अफसरों ने बताया कि आईएएस अफसर रानू साहू, कुछ नौकरशाहों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े 15 परिसरों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

इस दौरान, केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को रायपुर में रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर आईएएस अधिकारी साहू और अग्रवाल तथा कोरबा जिले में कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के आवासों के बाहर देखा गया। सूत्रों ने बताया कि ईडी की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित चावल घोटाले से जुड़ी हो सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button