Chhattisgarh

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, जडेजा के एक ओवर ने बदल दी पूरी कहानी

भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्‍टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। बारबाडोस में खेले गए इस मैच में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन के जाल में फंस कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज चकरा गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम मात्र 23 ओवर में ऑल आउट हो गई। कुलदीप यादव ने चार बल्लेबाजों को आउट किया।

मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जो वेस्टइंडीज के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। दरअसल, वेस्टइंडीज ने एक ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। जिससे मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया और टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई। वह ओवर में रवींद्र जडेजा का था। रवींद्र जडेजा ने हेटमायर सहित तीन अहम विकेट निकाले।

वेस्टइंडीज की पारी का 18वां जडेजा करने आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन अगली ही गेंद पर रोमेन पॉवेल स्लिप पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। तीसरी गेंद का सामना शेफर्ड ने किया। इस पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर शेफर्ड दूसरी स्लिप पर खड़े विराट कोहली के हाथों लपके गए। इन दो विकेटों के गिरने से वेस्टइंडीज की बची हुई उम्मीद भी टूट गई।

इसके बाद कुलदीप के स्पिन का जादू कैरेबियाई बल्लेबाजों के सिर चढ़कर बोला। कुलदीप ने 3 ओवर में 2 मेडन और 6 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, जडेजा ने 6 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारत ने 22.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 118 रन बनाए। ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button