Chhattisgarh

रायपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, प्री मानसून की एंट्री

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून शुरू हो गया है। रायपुर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लोग 1 महीने से लू और भीषण गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लू लगने की वजह से 24 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लू से बचने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। साथ ही कहा था कि तत्काल राहत कदम उठाए जाएं। वहीं बस्तर में मानसून पहुंचने के करीब है। बस्तर में मानसून लगने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button