Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री साव ने लोकसभा चुनाव विजय को याद कर पत्र जारी किया, छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ परिवारजनों से कहा- आपका प्यार और स्नेह मिलता रहे


 

रायपुर। सरल और सहज स्वभाव के छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज 23 मई (गुरुवार) के दिन 5 वर्ष पूर्व 23 मई 2019 के दिन बिलासपुर लोकसभा चुनाव में मिली जीत को यादकर बेहद भावुक हुए। आज ही के दिन श्री साव सांसद के रूप में निर्वाचित हुए थे। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें 1 लाख 41 हजार मतों का अपार स्नेह देकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में भेजा था। इस जिम्मेदारी का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। संसद में उनकी उपस्थिति 88 प्रतिशत रही। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े 372 प्रश्न किए, जो छत्तीसगढ़ के सांसदों में सबसे अधिक है।


श्री साव के जनहित के कार्यों को देखते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उनके लिए यह जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसे आसान बनाया। कार्यकर्ताओं के साथ कड़ा संघर्ष किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ी। इसके बाद पार्टी ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। लोरमी के परिवारजनों ने अपने नेता को ऐतिहासिक 45,891 मतों से जिताकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनीं। और पार्टी ने श्री साव को उपमुख्यमंत्री  की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जनता का मान बढ़ाया। 

आज 5 साल बाद जब पीछे मुड़कर 23 मई 2019 का दिन देखता हूं तो मुझे बिलासपुर लोकसभा के आमजन से मिला स्नेह और आशीर्वाद याद आता है। यह दिन मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ परिवारजनों का प्यार मेरे लिए अनमोल है, यह मुझे नई ऊर्जा देती है। इसी तरह का स्नेह आप सबका मिलता रहे, ऐसी कामना करता हूं।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button