Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिरीक्षकों की ली बैठक


रायपुर, 28 जुलाई 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था,  महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों,  चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के  महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button