Chhattisgarh

Chhattishgarh: संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, हड़ताल पर बैठे, 10 जुलाई को रायपुर में राज्य स्तरीय आंदोलन

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने आज यानी 3 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज से कर्मचारी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे हैं। सभी संविदाकर्मी अपने-अपने कार्यालयों को छोड़कर जिला मुख्यालयों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में रायपुर में भी हड़ताल पर रहे।

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में 3 जुलाई से 7 जुलाई तक 5 दिनों तक कर्मचारी अपने अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 7 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में एक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में सभी कर्मचारी काले कपड़े पहनकर प्रदेश के सभी शहरों से निकलेंगे। कर्मचारियों ने यह भी तय किया है कि अगर बारिश हुई तो छाता भी काले रंग का ही इस्तेमाल करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। 8 और 9 जुलाई को कर्मचारी अपने आगे की रणनीति के लिए एक बैठक करेंगे। 10 जुलाई से राजधानी में राज्य स्तरीय आंदोलन होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button