छत्तीसगढ: बीजेपी ने चुनाव समितियों की घोषणा की, 16 कमेटी में 150 से ज्यादा नेता शामिल, जानिए भाजपा की चुनावी टीम में किसे मिली जगह ?

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी चुनावी सेना तैयार कर ली है. कुल 16 समितियों की लिस्ट जारी की गई है. जो चुनावी वार रूम से लेकर फील्ड तक की जिम्मेदारी को अमली जामा पहनाएंगे. बीजेपी ने चुनावी रणनीति में माहिर ऐसे नेताओं को कमान सौंपी है. जो कई चुनावों में बीजेपी के संगठन से लेकर कार्यकर्ताओं तक के बीच तालमेल बिठाने का काम कर चुके हैं. भाजपा के चुनाव समितियों की घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है.
150 से ज्यादा नेताओं को चुनावी समितियों में मिली जगह: इस लिस्ट में बिलासपुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और सुभाष राव शामिल हैं. करीब 150 से अधिक नेताओं को विभिन्न समितियों का हिस्सा बनाया है. कई तेज तर्रार नेताओं को बीजेपी ने कमान सौंपी है. ये सभी नेता बीते कई चुनावों में अलग अलग तरह की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.
कंट्रोल रूम, विमान एवं हेलीकॉप्टर व्यवस्था समिति के संयोजक होंगे सुभाष राव, विधि विभाग समिति के संयोजक होंगे जयप्रकाश चंद्रवंशीआईटी समिति का संयोजक दीपक महस्के को बनाया गया, प्रशांत ठाकुर को सोशल मीडिया समिति के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई, रसिक परमार को मीडिया समिति का संयोजक बनाया गया, आवास विभाग व्यवस्था समिति के संयोजक की जिम्मेदारी सुरेंद्र पाटनी को दी गई,राजेश मूणत को प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति का संयोजक बनाया गयासांस्कृतिक दल प्रचार समिति के संयोजक की जिम्मेदारी श्रीचंद सुंदरानी को दी गईलोकेश कावड़िया को केंद्रीय नेताओं का प्रवास एवं स्वागत समिति का संयोजक बनाया गयावाहन व्यवस्था समिति के संयोजक रोहित द्विवेदी होंगेप्रशासकीय अनुमति समिति के संयोजक का जिम्मा मोहन पवार को दिया गयाअन्य राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं के समन्वय समिति का संयोजक अशोक बजाज को बनाया गयाकंटेंट क्रिएटर समिति के संयोजक होंगे पंकज झा, राजेश मूणत को क्रय समिति के संयोजक की कमान मिलीचुनाव आयोग संपर्क समिति का संयोजक नरेश चंद्र गुप्ता को बनाया गया.अमर अग्रवाल को वित्त समिति का संयोजक घोषित किया गया.



